धनबाद पुलिस की नई पहल: दागियों को सुधार का मौका, एसएसपी ने कहा- अपराध छोड़ें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

धनबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपराधियों के पुनर्वास की दिशा में एक अनोखी पहल शुरू की है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के चिन्हित दागी व्यक्तियों को पुलिस केंद्र बुलाया गया। इस दौरान सभी को थाना क्षेत्रवार बैठाकर कानून का पालन करने, अपराध से दूरी बनाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति के पास अपने भविष्य को बदलने का अवसर होता है। उन्होंने दागी व्यक्तियों से अपराध का रास्ता छोड़कर ईमानदारी और कानून के दायरे में रहकर जीवन बिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस की यह पहल केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लोगों को सुधार का अवसर देना भी इसका उद्देश्य है, जो सामान्य जीवन जीना चाहते हैं।

 

एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम गलती से दागियों की सूची में शामिल हो गया है या वह लंबे समय से अपराध से दूर रहकर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा है, तो वह संबंधित थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपना नाम सूची से हटाने का अनुरोध कर सकता है। जांच के बाद पात्र पाए जाने पर नियमानुसार उसका नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

 

हालांकि, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कोई दागी व्यक्ति किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ पहले से अधिक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जो लोग वास्तव में सुधार की राह पर चलना चाहते हैं, उन्हें पुलिस हरसंभव सहयोग देगी ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें और उनके परिवारों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

संवाददाता : नीतीश कुमार

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *