बोकारो में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, पकड़ने पहुंची पुलिस को चकमा देकर फरार हुए बदमाश

बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस की चुनौती बढ़ा दी। महावीर चौक पर मंगलवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की।

 

Sponsored Advertisement

तलाशी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों संदिग्ध चंदनकियारी रोड स्थित रामडीह मोड़ के पास एक होटल में रुके हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों बदमाश बाइक खड़ी कर होटल में पानी पी रहे थे। जैसे ही पुलिस पदाधिकारी उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़े, दोनों अपराधियों ने धक्का-मुक्की कर पुलिस को चकमा दिया और जंगल की ओर भाग निकले। हालांकि घटनास्थल से उनकी बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है।

 

घटना की सूचना मिलते ही चास के एडिशनल एसपी वेदांत शंकर, चास थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद चोमशोबाद के जंगल में करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने खोजी कुत्तों की भी मदद ली, लेकिन देर शाम तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

 

पूरे अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि चास और आसपास के थाना क्षेत्रों में लगातार चेन स्नैचिंग और छिनतई की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। लोगों का आरोप है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें पकड़ने में लगातार नाकाम साबित हो रही है।

 

फिलहाल पुलिस बरामद बाइक के आधार पर अपराधियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

संवाददाता : चंदन सिंह

  • Related Posts

    नाला में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा पूरा अंचल

    80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाला अंचल में शनिवार को देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। 15 अगस्त को सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक दलों के…

    बोकारो में 30 लाख की बड़ी चोरी, चास थाना से महज आधा किलोमीटर दूर घर और मेडिकल दुकान को बनाया निशाना

    बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चास थाना से महज आधा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *