पलामू: नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, दिया समाज को सकारात्मक संदेश

झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत राजकीयकृत प्लस टू कल्याण उच्च विद्यालय, पांडू में मंगलवार को शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

 

Sponsored Advertisement

विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेश कुमार पाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन में अंधकार लाता है और उसके स्वास्थ्य, परिवार तथा सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ना ही सबसे बड़ा सुधार है। यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो उसका भविष्य उज्ज्वल होगा और वह देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगी।

 

जागरूकता रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निकले। इस दौरान “शिक्षित बनें, जागरूक बनें, नशा छोड़ें”, “नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत”, “नशा मुक्त समाज हमारा लक्ष्य” तथा “आओ मिलकर यह ठानें, नशा मुक्त भारत का निर्माण करें” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

 

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने आम लोगों को शराब, सिगरेट, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। साथ ही लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील की। विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को इस अभियान से जोड़ने का वचन दिया।

 

कार्यक्रम में शिक्षक अरविंद कुमार, पंकज कुमार, अरविंद कुमार पटेल, मासुक अंसारी, रफी अहमद, नगेंद्र यादव, अरुण कुमार, मनोज कुमार, कमलकांत, उपेंद्र कुमार, विनय कुमार पाठक सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से समाज को नशा मुक्ति का सशक्त संदेश दिया गया।

 

संवाददाता : सत्यम शुक्ला, पलामू

  • Related Posts

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

    पलामू/झारखंड। झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत कार सवार चार लोगों की मौत हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *