नालंदा में PNG गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला; फोरलेन पर ट्रैफिक रोका गया

नालंदा जिले में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बिहारशरीफ-राजगीर फोरलेन स्थित सिलाव बाईपास के पास पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन में अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, फोरलेन किनारे स्थित एक होटल में नया गैस कनेक्शन जोड़ने का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 7 बजे गैस एजेंसी के कर्मी पाइपलाइन को कनेक्ट कर रहे थे। इसी दौरान गैस के अत्यधिक दबाव के कारण पाइपलाइन में मौजूद छोटा छेद अचानक बड़ा हो गया और तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही देर में गैस का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घबरा गए। कई दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

Sponsored Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बिहारशरीफ-राजगीर फोरलेन पर दोनों तरफ से यातायात रोक दिया। किसी भी संभावित आगजनी या विस्फोट की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और दमकल कर्मियों को भी मौके पर तैनात किया गया।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और गैस कंपनी की तकनीकी टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में 25 से 30 लाख रुपये तक के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गैस कंपनी के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि मुख्य गैस जंक्शन को समय पर सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कंपनी का कोई अधिकारी या तकनीकी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में लंबे समय तक गैस रिसाव जारी रहने से बड़ा खतरा पैदा हो गया था। हालांकि प्रशासन और दमकल विभाग की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Posts

सरकारी अस्पतालों में दवा का संकट या बड़ा खेल? सहरसा के अस्पतालों में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने और डॉक्टरों को बाहर की दवा नहीं लिखने के निर्देश दे रही है। इसके बावजूद सहरसा जिले के…

सहरसा पुलिस का बड़ा खुलासा: ट्रांसफॉर्मर से बिजली तार चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह धरा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 16 वारदातों का खुलासा

सहरसा पुलिस ने ट्रांसफॉर्मरों से बिजली के तार चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *