BPSC 70वीं परीक्षा में समस्तीपुर के अभिषेक और स्वाति का कमाल, शिवाजीनगर के दो होनहार बने अफसर

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के दो होनहार अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शंकरपुर पंचायत के शंकरपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार और रजौर रामभद्रपुर पंचायत के रमोल गांव निवासी स्वाति कुमारी के चयन से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

शंकरपुर गांव निवासी दीपक कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार का चयन सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। वहीं रमोल गांव निवासी शिक्षक रोहित कुमार और शिक्षिका तंत्रा कुमारी की पुत्री स्वाति कुमारी ने सेल टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर जैसे प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर अपने परिवार और जिले का मान बढ़ाया है।

 

ग्रामीण परिवेश से आने वाले दोनों अभ्यर्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अभिषेक और स्वाति बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य पर लगातार फोकस बनाए रखा। उनकी सफलता अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

 

दोनों की उपलब्धि पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आलोक कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल दो परिवारों की नहीं, बल्कि पूरे शिवाजीनगर प्रखंड की उपलब्धि है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि अभिषेक कुमार और स्वाति कुमारी ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर भी बड़ी से बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। दोनों की उपलब्धि से पूरे प्रखंड में उत्सव जैसा माहौल है और युवा वर्ग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Related Posts

नवगछिया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या

  पुलिस जिला नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खरिक थाना के सामने रहने वाले उमेश शर्मा की कथित तौर पर उनकी पत्नी…

नाला की मासिक गुरु गोष्ठी में नवाचार आधारित शिक्षण पर जोर, शिक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने और शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से अगस्त माह की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को प्लस टू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *