बेतिया अंचल कार्यालय में घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने रंगे हाथ दबोचा



बेतिया, पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेतिया अंचल कार्यालय के RTPS काउंटर पर कार्यरत क्लर्क राज कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़िहार गांव निवासी राज कुमार मिश्रा पिछले पांच वर्षों से बेतिया अंचल कार्यालय में कार्यरत थे। उन पर जमाबंदी अनलॉक करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। पीड़ित बालेश्वर कुमार ने निगरानी विभाग को शिकायत देकर बताया था कि पिछले छह महीनों से उनका जमाबंदी अनलॉक नहीं किया जा रहा था और इसके बदले क्लर्क लगातार 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही पीड़ित ने अंचल कार्यालय में क्लर्क को 15 हजार रुपये दिए, निगरानी विभाग की टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी विभाग के डीएसपी श्याम कुमार प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई। आरोपी क्लर्क को कार्यालय परिसर से ही गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

वहीं, पीड़ित बालेश्वर कुमार ने कहा कि वह छह महीनों से अपने काम के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। रिश्वत की मांग से परेशान होकर उन्होंने निगरानी विभाग की मदद ली, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी। इस गिरफ्तारी के बाद आम लोगों के बीच भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।

संवाददाता : पश्चिम चंपारण ब्यूरो

Sponsored Advertisement

Related Posts

बाबा बैद्यनाथ धर्मपथ पर श्रद्धालुओं को मिली नई सौगात, प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला का भव्य उद्घाटन

श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों शिवभक्तों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से बाबा बैद्यनाथ धर्मपथ स्थित प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन सिमरी…

भागलपुर में छह वर्षीय बच्चे के गले से सोने की चकती झपटने की कोशिश नाकाम, ठेला चालक की सतर्कता से बची बड़ी वारदात

भागलपुर में छह वर्षीय बच्चे के गले से सोने की चकती झपटने की कोशिश नाकाम, ठेला चालक की सतर्कता से बची बड़ी वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *