सौरबाजार नगर पंचायत में सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, शोषण और वेतन भुगतान में अनियमितता के खिलाफ कार्यालय का घेराव


सहरसा जिले के सौरबाजार नगर पंचायत में सफाई कर्मियों का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने लगातार पांचवें दिन कामकाज ठप रखते हुए नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया और नगर प्रशासन, मुख्य पार्षद तथा संबंधित एजेंसियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था के लिए 107 सफाई कर्मियों और चालकों की आवश्यकता है, लेकिन मात्र 45 से 50 कर्मियों से ही पूरे क्षेत्र का काम कराया जा रहा है। इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है और उन्हें मानसिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें समय पर और निर्धारित मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है। कई बार वेतन मिलने में अनावश्यक देरी की जाती है, जिससे उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि काम के दौरान सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण जैसे मास्क, दस्ताने, जूते, झाड़ू और वर्दी तक उपलब्ध नहीं कराई जाती है।

कर्मियों ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच की भी कोई व्यवस्था नहीं है। गंदगी और कचरे के बीच काम करने के कारण उन्हें गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है, लेकिन उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने नगर प्रशासन और कार्यरत एजेंसियों पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि सफाई व्यवस्था के नाम पर आने वाली राशि का बंदरबांट किया जाता है, जबकि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मियों का लगातार शोषण हो रहा है।

सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, कार्यालय घेराव और प्रदर्शन के कारण नगर पंचायत परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

Related Posts

जनता दरबार में 45 से अधिक फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, उपायुक्त ने एक सप्ताह में समाधान का दिया निर्देश

जनता दरबार में 45 से अधिक फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, उपायुक्त ने एक सप्ताह में समाधान का दिया निर्देश

बेतिया अंचल कार्यालय में घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने रंगे हाथ दबोचा

बेतिया अंचल कार्यालय में घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने रंगे हाथ दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *