सैंडिस कंपाउंड में स्टेशन क्लब का भव्य उद्घाटन, खेल, लाइब्रेरी और कॉन्फ्रेंस सुविधाओं से होगा लैस



भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड स्थित स्टेशन क्लब को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्निर्मित कर नया स्वरूप दिया गया है।  बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने फीता काटकर इस भव्य स्टेशन क्लब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग, खेल प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनिर्मित स्टेशन क्लब में इंडोर स्टेडियम से जुड़े लगभग सभी प्रमुख खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा 85 से 90 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाया गया है, जहां बैठकें, सेमिनार और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। क्लब परिसर में एक समृद्ध लाइब्रेरी, अतिथियों के ठहरने के लिए विशेष कमरे तथा निजी बैठकों के लिए वीआईपी लाउंज की भी व्यवस्था की गई है।

क्लब के पीछे आकर्षक ओपन गार्डन रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है, जहां लोग बेहतर वातावरण में खानपान का आनंद ले सकेंगे।

प्रोजेक्ट मैनेजर बिस्वजीत सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्टेशन क्लब अब भागलपुरवासियों के लिए खेल, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि मंत्री नीतीश मिश्रा के हाथों उद्घाटन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है और उनके आशीर्वाद से यह परियोजना सफलतापूर्वक लोगों को समर्पित की गई है।

संवाददाता : रजनीश कुमार

Related Posts

सहरसा में ब्रेक फेल होने से पानी लदा ट्रक पलटा, चालक घायल; लाखों के नुकसान की आशंका

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिहरा बाजार स्थित खादी भंडार के समीप काली मंदिर के पास पानी से…

भरत तिवारी गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, गोली चलाने के आरोपी STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *