सहरसा: ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 877 लीटर शराब और 1733 किलो गांजा बरामद

 

सहरसा: कोशी क्षेत्र में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी” अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) कोशी क्षेत्र, सहरसा के नेतृत्व में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान में आम जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

 

डीआईजी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर लोगों द्वारा लगातार सूचनाएं दी जा रही हैं। सूचना देने वालों की पहचान और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखे जाते हैं तथा प्राप्त सूचनाओं पर सीधे डीआईजी के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है।

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

 

विगत सप्ताह 6 जून से 12 जून 2026 के दौरान पुलिस ने 877.095 लीटर अवैध शराब, 1733.660 किलोग्राम गांजा, 71.9 ग्राम स्मैक, 65.1 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप, 320 एमएल नशीला इंजेक्शन और 4 लाख 98 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा 11 मोटरसाइकिल, दो तिपहिया वाहन, एक चारपहिया वाहन और तीन मोबाइल भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी के मामले में 46 तथा सूखा नशा के मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल 43,972.75 लीटर अवैध शराब, 3940.785 किलोग्राम गांजा, 3734.47 ग्राम स्मैक और 1805.22 लीटर अवैध कफ सिरप बरामद किया जा चुका है। इस दौरान कुल 1223 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशा कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना को हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें। महत्वपूर्ण सूचना देने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

संवाददाता : इन्द्रदेव

स्थान : सहरसा

Related Posts

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *