भागलपुर: धनौरा गांव में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच



भागलपुर: जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव स्थित गौहर बगीचा इलाके में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

मृतक की पहचान धनौरा गांव निवासी लोरिक यादव के पुत्र सूरज कुमार यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सूरज कुमार की शादी लगभग एक माह चार दिन पहले ही रक्षा कुमारी से हुई थी, जो साधु यादव की पुत्री हैं और उनका मायका कहलगांव थाना क्षेत्र के बांद्रा बगीचा में बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घरेलू विवाद की सूचना के बाद सूरज कुमार गांव पहुंचे थे। इसके बाद पति-पत्नी दोनों बगीचे की ओर गए, जहां यह घटना हुई। इस दौरान सूरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रक्षा कुमारी की जान बच गई।

घटना के बाद मृतक की बहन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके भाई की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने इस आरोप की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल पूरे इलाके में घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।संवाददाता : रजनीश कुमार
स्थान : भागलपुर

  • Related Posts

    सहरसा में 306 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 2.11 लाख रुपये नकद समेत कई दस्तावेज बरामद

    सहरसा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

    पीरपैंती में बीमारी से 18 वर्षीय नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

    भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र के टोपरा गांव में बीमारी से 18 वर्षीय नवविवाहिता नंदनी कुमारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान टोपरा निवासी जुगेश राय की पत्नी के रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *