लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर घायल, पैर की हड्डी टूटी, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी



भागलपुर: जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरमसपुर चौक के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मजदूर का पैर टूट गया, जबकि बाइक सवार युवक भी घायल बताया जा रहा है। दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

घायल मजदूर की पहचान राजेंद्र मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र मंडल मजदूरी का काम करते हैं और घटना के समय मिस्त्री के कहने पर सामान लाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि राजेंद्र मंडल सड़क पर गिर पड़े और करीब 10 से 15 मिनट तक वहीं घायल अवस्था में पड़े रहे। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि मजदूर के पैर की हड्डी टूट गई है और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बाइक सवार युवक को भी चोटें आई हैं, जिसका इलाज भी अस्पताल में जारी है।

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और यातायात नियमों के सख्त पालन की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

फिलहाल दोनों घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

संवाददाता : रजनीश कुमार
स्थान : भागलपुर

Sponsored Advertisement
  • Related Posts

    लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस टीम पर पथराव और हमला; 8 आरोपी गिरफ्तार

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और पुलिस टीम पर हमला…

    सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

    सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *