बलियापुर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, न्यू दीपक बीज भंडार सील, प्रतिबंधित कीटनाशक बरामद

बलियापुर (धनबाद): जिले के बलियापुर हटिया मार्केट स्थित न्यू दीपक बीज भंडार पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया है। यह कार्रवाई जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित जांच टीम द्वारा की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान दुकान में उर्वरक, बीज और कीटनाशकों की बिक्री बिना वैध लाइसेंस के किए जाने के प्रमाण मिले। टीम ने पाया कि संस्थान के पास आवश्यक अनुविज्ञप्ति (लाइसेंस) और अन्य अनिवार्य दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इसके अलावा मौके से कुछ प्रतिबंधित कीटनाशक भी बरामद किए गए, जिन्हें नियमों के विरुद्ध तरीके से रखा और बेचा जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, उक्त दुकान के खिलाफ लंबे समय से विभाग को गुप्त शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। किसानों द्वारा भी खाद-बीज में अनियमितता और अवैध बिक्री की शिकायत की जा रही थी। शिकायतों की पुष्टि के बाद कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से दुकान को सील कर दिया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी खाद-बीज विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे केवल वैध लाइसेंस के आधार पर ही व्यवसाय करें और निर्धारित नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य बीज एवं खाद विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

संवाददाता : नीतीश कुमार
स्थान : बलियापुर (धनबाद)

Related Posts

सहरसा में सड़क पर गुंडागर्दी का तांडव, सदर अस्पताल के कक्ष सेवक को गाड़ी से रौंदने की कोशिश

सहरसा में सड़क पर गुंडागर्दी का तांडव, सदर अस्पताल के कक्ष सेवक को गाड़ी से रौंदने की कोशिश

भागलपुर में विक्रमशीला सेतु की मरम्मत को लेकर टेंडर प्रक्रिया तेज, ₹99 करोड़ की लागत से होगा पुनर्निर्माण

भागलपुर में विक्रमशीला सेतु की मरम्मत को लेकर टेंडर प्रक्रिया तेज, ₹99 करोड़ की लागत से होगा पुनर्निर्माण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *