भागलपुर में किसान की 220 बोरा मक्का पर हाथ साफ, चार आरोपियों पर मामला दर्ज कराने की मांग



भागलपुर जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में तैयार मक्का की फसल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान गौतम कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर चार लोगों पर फसल चोरी का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, गौतम कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में मक्का की खेती की थी और कटाई के बाद करीब 220 बोरा मक्का तैयार कर रखा था। किसान का आरोप है कि 4 जून 2026 की सुबह करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी मक्का की फसल चोरी की जा रही है।

सूचना मिलने पर जब वे खेत पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग ट्रैक्टर पर मक्का लादकर ले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय मंडल, अरुण मंडल, रंजीत मंडल और राहुल मंडल मिलकर मक्का चोरी कर रहे थे। किसान के अनुसार, विरोध करने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि घटना के बाद मौके पर करीब 15 बोरा मक्का बरामद हुआ, जिसे उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया। जबकि बड़ी मात्रा में मक्का पहले ही खेत से हटाया जा चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

गौतम कुमार ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उनकी फसल को नुकसान पहुंचाने और चोरी करने की कोशिश की गई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *