उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मणिपुर में वायरल वीडियो को शर्मनाक बताया और कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों नहीं जा सकते।
उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं, बेंगलुरु की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी को सिरे से नकार दिया।
गुरुवार को आरा रवाना होने के पूर्व 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने सवाल किया कि इस देश का प्रधानमंत्री आखिर कौन है, पूरा देश घटना को देख रहा है।
मणिपुर के सीएम आज शर्मनाक बयान दे रहे हैं। आज अगर विपक्ष के किसी पार्टी का शासन होता तो क्या होता। अबतक न जाने कितनी एजेंसी घुस चुकी होती।
देश की सरकार मणिपुर पर चुप है, अब न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। क्या इसी दिन के लिए कहा था कि अच्छे दिन आएंगे।
उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि मणिपुर देश का हिस्सा है या नहीं बताएं। उपमुख्यमंत्री ने बंगलुरु की बैठक पर कहा कि कोई कुछ भी छाप देता है और खबर चलती है।
सीएम की नाराजगी की खबर पूरी तरह से बेबुनियाद है। परिवारवाद के आरोप पर कहा कि चिराग पासवान, अजीत पवार व दुष्यंत चौटाला क्या है, कुछ लोगों के पिता जेल जा चुके हैं, पर भाजपा ने मंत्री बनाया।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260