पांच अक्टूबर को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन होना है।
कार्यक्रम की सफलता के लिए सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठक कर आवश्यक रणनीति तय की।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम को लेकर टीम बनाई गई।
प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि कैलाशपति मिश्र ने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्ती भूमिका निभाई।
उनका जीवन आप सभी युवाओं को संगठन के प्रति समर्पण का भाव बढ़ाता है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े व फूलों की वर्षा करेंगे। मोर्चा के कार्यकर्ता डाकबंगला चौराहा पर भाजपा अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
बैठक में संचालन प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर व धन्यवाद ज्ञापन शशि रंजन ने किया। मौके पर दुर्गेश सिंह, पिंकू मेहता आदि मौजूद रहे।