सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत पूर्वी सहुरिया स्थित कन्या मध्य विद्यालय मोरर्चा में शुक्रवार को मिड डे मील खाने के बाद 50 से अधिक छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

बताया जा रहा है कि भोजन करने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। इसके बाद आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी समेत कई अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

 

फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और प्रशासन मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच में जुट गया है। घटना के बाद अभिभावकों में काफी आक्रोश और चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

 

गौरतलब है कि गुरुवार को भी सहरसा जिले में मिड डे मील खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया था। लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना ने स्कूलों में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *