हिन्दू धर्म में खरमास को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। खरमास की अवधि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। लेकिन 14 जनवरी को इसका समापन हो रहा है। आइए जानते हैं खरमास के बाद के विवाह शुभ तिथि।
16 दिसंबर 2022 से खरमास का प्रारम्भ हो चुका है। जिसका समापन अगले महीने और नए साल में 14 जनवरी 2023 के दिन होगा। शास्त्रों के अनुसार खरमास में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों न करने की सलाह दी जाती है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि खरमास में किए गए मांगलिक कार्यों का इच्छा अनुसार फल प्राप्त नहीं होता है और जीवन में व्यक्ति को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन खरमास के बाद यह सभी कार्य पुनः शुरू किए जा सकते हैं। लेकिन हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 मार्च से फिर 30 दिनों के लिए खरमास शुरू हो जाएगा। ऐसे में आप जान लें कि जनवरी से मार्च के बीच विवाह के शुभ तिथियां कब हैं।
विवाह के लिए शुभ मुहूर्त तिथि 2023
जनवरी- 17 जनवरी से विवाह के शुभ दिन शुरू हो जाएंगे। पंचांग के अनुसार 17, 18, 19, 25, 26, 27, 30 और 31 जनवरी विवाह के लिए उत्तम है।
फरवरी- फरवरी मास में विवाह के कई शुभ दिन मौजूद हैं। विवाह के लिए 1, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 15, 22, 23, 27 और 28 फरवरी सबसे उत्तम बताया है।
मार्च- 15 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिस वजह से इस दिन से पुनः खरमास शुरू हो जाएगा। इसलिए फरवरी मास में विवाह के लिए कुछ ही शुभ तिथियां मौजूद हैं। इनमें 1, 5, 6, 7, 8, 9, 11 और 14 मार्च को विवाह के लिए उत्तम बताया जा रहा है।