भागलपुर: आगामी होली पर्व और माह-ए-रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर शहरी क्षेत्र और नाथनगर इलाके में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर डीएसपी-2 राकेश कुमार और डीएसपी-1 अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में निकला यह मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई।
फ्लैग मार्च की शुरुआत ललमटिया थाना परिसर से हुई। इसके बाद पुलिस बल पासीटोला पहुंचा और वहां से एनएच-80 होते हुए नाथनगर थाना चौक, मदनीनगर, विशहरी स्थान चौक और नरगा इलाके तक मार्च किया। पूरे मार्ग में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। पुलिस वाहनों के साथ पैदल मार्च कर प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
नगर डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य समाज में यह विश्वास कायम करना है कि पर्व के दौरान शांति भंग करने की किसी भी कोशिश पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
होली के मद्देनजर डीजे संचालकों को भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वे नई बुकिंग स्वीकार न करें। आदेश का उल्लंघन करने पर साउंड सिस्टम जब्त कर संबंधित संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। डीएसपी ने जानकारी दी कि बीते शनिवार को ललमटिया थाना पुलिस ने छह डीजे साउंड सिस्टम जब्त किए थे, जिससे प्रशासन की गंभीरता स्पष्ट होती है।
फ्लैग मार्च के दौरान राजीव रंजन सिंह, दीपक पासवान, सफदर अली सहित मोजाहिदपुर थाना के इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे होली और रमजान का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

tk88 is my go-to spot these days. Good selection of games and the bonuses are pretty sweet. Give tk88 a shot tk88