गया: बिहार के अलीनगर से बीजेपी विधायक Maithili Thakur ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। रविवार को गयाजी पहुंची विधायक ने कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी के शासन में महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता खुद बदलाव चाहती है।

मैथिली ठाकुर ने बताया कि जब उन्हें बंगाल चुनाव प्रचार के लिए बुलाया गया तो वह असहज महसूस कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र में प्रचार करने गई थीं, लेकिन बंगाल जाने का मन नहीं था। सोशल मीडिया पर देखे गए हिंसा और तोड़फोड़ के वीडियो ने उन्हें चिंतित किया। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी की जिम्मेदारी निभाई और चार दिनों तक प्रचार किया।

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल का माहौल अब बदल रहा है और बीजेपी के प्रति लोगों का समर्थन बढ़ रहा है। उनके अनुसार राज्य में बदलाव की लहर है और जनता पर भरोसा जता रही है।

विधायक ने के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे अभद्र और महिलाओं का अपमान बताया। मैथिली ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां राजनीति में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं और पप्पू यादव को माफी मांगनी चाहिए।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोलते हुए उन्होंने विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाया गया था, लेकिन विपक्ष ने इसे खारिज कर दिया। उनके मुताबिक यह महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है और इससे संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ सकती थी।

मैथिली ठाकुर ने अंत में कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए ऐसे प्रयासों का समर्थन होना चाहिए, लेकिन विपक्ष की मानसिकता इसके रास्ते में बाधा बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *