बिहार के लगातार तीसरे कृषि रोडमैप का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों होगा।

इससे पहले दूसरे रोडमैप का लोकार्पण तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और तीसरे का लोकार्पण तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था।

चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण बुधवार को बापू सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों होगा।

इस दौरान राज्य के 1800 किसान और 700 जीविका दीदियां मौजूद रहेंगी।

किसानों में पशुपालक, मधुमक्खी पालक और खेती के रोजगार से जुड़े किसान होंगे। इसमें महिला किसानों की संख्या ज्यादा होगी। पहला कृषि रोडमैप वर्ष 2008 में शुरू हुआ था।

चौथे कृषि रोडमैप की योजनाए करीब इसमें अगले पांच साल यानी 2028 तक की योजना शामिल है।

कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष, उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। बुधवार को कार्यक्रम का रिर्हसल भी किया गया। ।

राष्ट्रपति के अलावा मंच पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा रोडमैप से संबंधित 12 विभागों के मंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। मंच पर बैठने वाले 19 अतिथियों के नाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बिहार के कृषि रोडमैप में 12 विभागों की योजनाएं शामिल की गई हैं। चौथे कृषि रोडमैप की योजनाओं पर काम एक अप्रैल 2023 से शुरू हो गया है।

कार्यक्रम में इन विभागों के अधिकारियों के अलावा बिहार कृषि विवि सबौर, राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा समस्तीपुर और बिहार वेटनरी विविके कुलपति भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *