बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और एक युवक को गोली मार दी गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर की है, जहां गुरुवार की संध्या करीब 9 बजे 32 वर्षीय युवक विपिन कुमार को गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

 

घायल युवक की पहचान अशोक यादव के पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है, जो अगवानपुर वार्ड नंबर 7 का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह घटना दो भाइयों के बीच चल रहे आपसी विवाद के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच अचानक गोली चल गई, जिसकी चपेट में आकर तीसरे व्यक्ति विपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, गोली किसने चलाई और विवाद की असल वजह क्या थी, इसका स्पष्ट खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।

 

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

इस मामले में परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जिससे घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

 

फिलहाल, पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *