मुंगेर में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर 15 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

मुंगेर: मुंगेर जिले में बहन से छेड़खानी का विरोध करना एक 15 वर्षीय छात्र को भारी पड़ गया। अपराधियों ने घर से बुलाकर छात्र के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, सफियासराय थाना क्षेत्र से करीब 100 गज की दूरी पर शनिवार को कुछ युवकों ने 15 वर्षीय छात्र इशांत कुमार को उसके घर से बुलाया। इसके बाद उसे एनएच-80 के समीप चतुभुज मैदान के पास ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक, वहां इशांत और आरोपियों के बीच पहले से चल रहे विवाद को लेकर बातचीत हुई। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर इशांत के सिर में गोली मार दी।

 

गोली लगते ही इशांत मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और घायल इशांत को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

मृतक की बड़ी बहन दिव्या ने बताया कि उनके परिवार के मुताबिक, नोलखा निवासी नीरंजन कुमार, आयुष कुमार और एक अन्य युवक उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर छेड़खानी करते थे। इशांत इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर इशांत और आरोपियों के बीच विवाद चल रहा था। दिव्या ने आरोप लगाया कि इशांत को पहले भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सफियासराय थाना क्षेत्र में घर से बुलाकर 15 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।

 

Related Posts

पति, देवर और ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, महिला ने महिला थाना में दिया आवेदन

सहरसा। पति, देवर और ननद पर मारपीट कर घर से निकालने तथा बच्चों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सहरसा महिला थाना में आवेदन…

मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच; 28 सवालों के साथ DIG को सौंपा प्रतिवेदन

सहरसा। सौर बाजार थाना क्षेत्र में मक्का और अन्य कृषि उपज की खरीद के नाम पर किसानों और छोटे कारोबारियों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *