नाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा के गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी

जामताड़ा। नाला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर भाजपा ने गंभीर सवाल उठाए हैं। सोमवार को नाला बजरंगबली मंदिर परिसर के समीप भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर बीएलओ पर मनमानी और मतदाता सूची में कथित तौर पर बाहरी लोगों के नाम जोड़ने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल समेत कई नेता मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए माधव चंद्र महतो ने आरोप लगाया कि नाला विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य नियमों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भेड़ो गांव के बूथ संख्या 273 का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नो-मैपिंग के नाम पर लापरवाही बरती गई है। उनके अनुसार, जहां मतदाताओं की मैपिंग माता-पिता के नाम से होनी चाहिए थी, वहां दादा-दादी के नाम से लिंक किया गया है।

 

माधव चंद्र महतो ने आरोप लगाया कि नाला पंचायत के मुखिया द्वारा गोपालपुर के बूथ संख्या 257 और 278 पर कथित रूप से ग्राम सभा कराकर ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का प्रयास किया गया, जो स्थानीय निवासी नहीं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि गोपालपुर में ऐसे व्यक्ति को आय और आवासीय प्रमाण पत्र दिए जाने की बात सामने आई है, जो लंबे समय से नाला में नहीं आया है।

 

वहीं, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटुल ने कहा कि समस्या केवल भेड़ो और गोपालपुर तक सीमित नहीं है। उनके अनुसार नाला और कुंडहित प्रखंड के कई गांवों में भी बाहरी लोगों के नाम जोड़ने और स्थानीय लोगों को परेशान करने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

 

भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई और मतदाता सूची में आवश्यक सुधार की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

 

Related Posts

एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 सितंबर को गरजेगी राजद, जामताड़ा समाहरणालय के सामने होगा महाधरना

जामताड़ा। केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन कानून के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जामताड़ा में आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी की ओर से आगामी 24…

पलामू में ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे गिरफ्तार, पिस्टल और लूटी गई बाइक बरामद

पलामू, झारखंड। जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को लूटने पहुंचे दो कथित अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *