त्योहारों में यात्रियों को राहत: न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, नवगछिया में दो मिनट ठहराव


गोपालपुर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी और गोमती नगर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की सूचना संख्या 158/2026 के अनुसार, ट्रेन संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर विशेष का परिचालन 4 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05741 गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष 5 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

Sponsored Advertisement


नवगछिया स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव


इस विशेष ट्रेन का लाभ नवगछिया और आसपास के यात्रियों को भी मिलेगा। ट्रेन संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर विशेष नवगछिया स्टेशन पर दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 2:47 बजे रवाना होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05741 गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष सुबह 7:48 बजे नवगछिया पहुंचेगी और 7:50 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन के निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

महज दो मिनट के ठहराव के कारण यात्रियों को समय से पहले स्टेशन पहुंचना होगा, ताकि ट्रेन पकड़ने में किसी तरह की परेशानी न हो।


कई प्रमुख स्टेशनों की यात्रा होगी आसान


विशेष ट्रेन के परिचालन से नवगछिया सहित आसपास के यात्रियों को त्योहारों के दौरान न्यू जलपाईगुड़ी, पूर्णिया, कटिहार, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, अयोध्या धाम और गोमती नगर की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

इससे नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।


22 कोच के साथ चलेगी विशेष ट्रेन


रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें ब्रेक वैन सह जेनेरेटर कार, एलएसएलआरडी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे। त्योहारों के दौरान घर लौटने और वापस काम पर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी।


रेलवे के इस निर्णय से नवगछिया क्षेत्र के यात्रियों को त्योहारों के समय यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें।

Related Posts

सहरसा में 250 से अधिक सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन; शोषण और फर्जी निकासी का लगाया आरोप

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, सहरसा के बैनर तले गुरुवार को 250 से अधिक सफाई कर्मियों ने कोसी प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद…

सहरसा में 10.550 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, सोनवर्षा कचहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सहरसा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *