धनबाद में एनएच-19 पर बस हादसा, गया से कोलकाता जा रही महारानी बस पलटी; 8 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

धनबाद। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में एनएच-19 पर शनिवार तड़के गया से कोलकाता जा रही महारानी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। इनमें चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, महारानी बस गया से यात्रियों को लेकर कोलकाता की ओर जा रही थी। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान कल्याणपुर के पास चालक ने आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करने के दौरान बस सड़क के बीच बने तार वाले डिवाइडर पर चढ़ गई।

 

डिवाइडर पर चढ़ने के बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में कई यात्रियों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं।

 

बस में सवार यात्री बलिराम सिंह ने बताया कि सभी यात्री खाना खाने के बाद बस में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज हुई और बस पलट गई। कुछ देर तक किसी को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। इसके बाद यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर एक-दूसरे की मदद की।

 

हादसे में घायल आठ यात्रियों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया। इनमें चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

 

पुलिस ने बस में सवार अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें दूसरे वाहन से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। बरवाअड्डा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

रिपोर्ट: नीतीश कुमार, धनबाद

Related Posts

हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से अधिवक्ता की मौत; तीन लोग सुरक्षित

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर दिग्घी जेल के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे…

जामताड़ा में तंबाकू विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 5 दुकानदारों से वसूला 1200 रुपये जुर्माना

जामताड़ा: जिले में तंबाकू उत्पादों के अवैध विक्रय और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को सिविल सर्जन, जामताड़ा के निर्देश पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *