सहरसा में ऑपरेशन मुस्कान फेज-11 की बड़ी सफलता, 209 मोबाइल फोन बरामद

सहरसा। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आम नागरिकों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सभी जिलों में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन मुस्कान के फेज-11 में जिले में कुल 209 मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, एक फेज में इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल की रिकवरी सहरसा की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए 209 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। वहीं, ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक सहरसा जिले में कुल 860 मोबाइल फोन रिकवर किए जा चुके हैं। इन सभी मोबाइल की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

 

मोबाइल फोन की लगातार हो रही बरामदगी से उन लोगों को राहत मिली है, जिनके मोबाइल फोन खो गए या चोरी हो गए थे। पुलिस की तकनीकी निगरानी और लगातार किए जा रहे प्रयासों के कारण अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन को रिकवर किया गया है।

 

फेज-11 के दौरान मोबाइल रिकवरी में कई पुलिस पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर नंदन कुमार ने एक महीने के भीतर 39 मोबाइल फोन रिकवर किए। वहीं सोनबरसा राज थाना के सुमन कुमार ने 24 मोबाइल फोन बरामद किए।

 

इसी क्रम में सिमरी बख्तियारपुर थाना के प्रभात कुमार ने एक माह के भीतर 21 मोबाइल फोन, जबकि बलवाहाट थाना के अमित कुमार ने 20 मोबाइल फोन रिकवर किए। वहीं महिषी थाना के शिवम सिंह ने 19 मोबाइल फोन बरामद करने में अहम योगदान दिया।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की शिकायत करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया की जा रही है। सहरसा पुलिस की इस उपलब्धि से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ने की उम्मीद है।

Related Posts

सहरसा में बुलडोजर कार्रवाई से स्ट्रीट वेंडरों पर संकट, वेंडिंग जोन बनाने की मांग

सहरसा। नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले स्ट्रीट वेंडरों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से स्थायी दुकान आवंटित करने तथा वेंडिंग जोन…

सुल्तानगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो देसी कट्टा और 36 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *