कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, कटाव स्थल पर पहुंचे विधायक राज कुमार राय; अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/बिथान। बिथान प्रखंड के सलहा चंदन पंचायत अंतर्गत भटगांव बहवा टोला में कोसी, बलान और करेह नदी के संगम से हो रहे भीषण कटाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। तेज धारा के कारण लगातार जमीन नदी में समा रही है। सैकड़ों एकड़ जमीन कटाव की चपेट में आने की बात कही जा रही है, जबकि कई घर भी कटाव के मुहाने पर पहुंच गए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हसनपुर विधायक राज कुमार राय कटाव स्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कटाव से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने विधायक को नदी की तेज धारा और लगातार हो रहे भू-कटाव से होने वाले खतरे की जानकारी दी।

 

मौके से अधिकारियों से की बात

 

कटाव स्थल से ही विधायक राज कुमार राय ने बिहार सरकार के बाढ़ नियंत्रण एवं जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारियों तथा अभियंता प्रमुख से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की गंभीर स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द कटाव रोधी कार्य शुरू कराने की मांग की।

 

विधायक ने युद्धस्तर पर कटाव रोधी कार्य, बोल्डर पिचिंग और फ्लड फाइटिंग शुरू कराने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरसात के इस दौर में ग्रामीणों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

विधायक की पहल के बाद स्थानीय ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि कटाव को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाना जरूरी है, ताकि घरों और बची हुई जमीन को सुरक्षित किया जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Related Posts

कटहल बाड़ी के पास तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर। शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। कटहल बाड़ी के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के…

सबौर में बाढ़ से हाहाकार, राहत के इंतजार में ग्रामीण; पन्नी और भोजन तक नहीं मिलने का आरोप

भागलपुर। जिले के सबौर प्रखंड के लगभग सभी गांवों में बाढ़ का पानी फैलने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *