कतरास में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबने से तीन की मौत की सूचना; कई के दबे होने की आशंका

धनबाद। कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार सुबह कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक धंसने से कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, हालांकि मृतकों की संख्या और घटना की पूरी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में कुछ महिला और पुरुष कथित रूप से अवैध सुरंगों में जाकर कोयला निकालने का काम करते थे। निकाले गए कोयले को बाइक के माध्यम से बाहर ले जाकर बिक्री किए जाने की भी बात कही जा रही है। रविवार सुबह करीब सात बजे इसी दौरान मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई।

 

हादसे में केवटकुली निवासी मुनिया देवी और बेलोंजाबाद निवासी धनंजय कुमार के मलबे में दबने की सूचना सामने आई है। वहीं, तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कुदाल और गेंता की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद दो लोगों के शव बाहर निकाले जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद शवों को अस्पताल ले जाया गया।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल कितने लोग हादसे में प्रभावित हुए हैं, कितनी मौतें हुई हैं और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह प्रशासनिक जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

धनबाद से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Related Posts

कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, कटाव स्थल पर पहुंचे विधायक राज कुमार राय; अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/बिथान। बिथान प्रखंड के सलहा चंदन पंचायत अंतर्गत भटगांव बहवा टोला में कोसी, बलान और करेह नदी के संगम से हो रहे भीषण कटाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी…

कटहल बाड़ी के पास तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर। शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। कटहल बाड़ी के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *