धनबाद मेमको मोड़ चेक पोस्ट के पास दो दुकानों में चोरी, जूस मशीन, पंखा और बर्तन ले गए चोर

धनबाद। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेमको मोड़ चेक पोस्ट के समीप स्थित दो दुकानों में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने खेदू मिठाई दुकान और गोपी जूस सेंटर के पिछले हिस्से में लगे लोहे के चदरे को काटकर और हटाकर दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद चोर हजारों रुपये के सामान लेकर फरार हो गए।

 

Sponsored Advertisement

दुकानदारों के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे दोनों दुकानें बंद कर वे अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह जब दुकानें खोली गईं तो सामान गायब देखकर दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दोनों दुकानों के पिछले हिस्से में लगे लोहे के चदरे को काटकर रास्ता बनाया था।

 

चाय-नाश्ते की दुकान से बड़ी संख्या में बर्तन चोरी होने की बात सामने आई है। दुकानदार के अनुसार चोरी हुए बर्तनों की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये है। वहीं, गोपी जूस सेंटर से जूस बनाने वाली मशीन समेत अन्य सामान चोरी होने की जानकारी दी गई है। जूस मशीन की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा दुकान से पंखा सहित अन्य सामान भी गायब है।

 

सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दुकानदारों ने चोरी की घटना की सूचना बरवाअड्डा पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाके की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

चेक पोस्ट के समीप दो दुकानों में चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस से क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

 

धनबाद  राजेश कुमार की रिपोर्ट

Related Posts

गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने के विरोध में खिलाड़ी और स्थानीय लोग, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन

धनबाद। शहर के प्रमुख खेल मैदान गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने की संभावित तैयारी को लेकर स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों और होमगार्ड एसोसिएशन ने विरोध जताया है। इसी सिलसिले में रविवार…

कतरास में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबने से तीन की मौत की सूचना; कई के दबे होने की आशंका

धनबाद। कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार सुबह कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *