जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहाँ सीमेंट लदे ट्रक से कुचलकर पिता की मौत हो गयी। जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना जिले के सराय थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की मृतक के पुत्री की 15 दिनों बाद शादी होनी थी। जिसको लेकर खरीदारी करने बाज़ार जा रहे थे। इसी बीच दोनों सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे पिता की मौके पर मौत हो गयी। 

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। 

हालाँकि लोग मानने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने पुलिस को भी खदेड़ दिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए कई पुलिसकर्मी एक घर में छिप गए। काफी देर बाद लोगों के शांत होने पर पुलिस घर से बाहर आई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *