चोटहासा में होगा श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

पलामू। चैनपुर प्रखंड के बुढ़ी वीर पंचायत अंतर्गत चोटहासा गांव में श्रीश्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन परम पूज्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के कृपापात्र शिष्य यज्ञाधीश संत श्री वशिष्ठ नारायणाचार्य स्वामी जी महाराज के सानिध्य में होगा। महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों और सनातन धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

आयोजन की तैयारियों के क्रम में स्वामी जी महाराज के नेतृत्व में गांव में गाजे-बाजे के साथ भ्रमण और जुलूस निकाला गया। इस दौरान हनुमान जी का ध्वज स्थापित किया गया तथा 12 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

 

बुढ़ी वीर पंचायत के मुखिया सह वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में अब तक इस तरह का महायज्ञ आयोजित नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि संत श्री वशिष्ठ नारायणाचार्य स्वामी जी महाराज के गांव में आने से सनातन धर्म के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी और ग्रामीणों ने लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजित कराने का आग्रह किया। इसके बाद पंचायत के सनातन धर्म प्रेमी आयोजन की तैयारी में जुट गए।

 

बताया गया कि महायज्ञ की शुरुआत 1 नवंबर 2026 को जल यात्रा के साथ होगी। 2 नवंबर को अग्नि मंथन, हवन और परिक्रमा का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। वहीं 7 नवंबर 2026 को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ साधु-संतों की विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन तल्हे नदी के तट पर प्रस्तावित है।

 

स्वामी जी महाराज ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यहां महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से धार्मिक आयोजन में सहभागिता की अपील की।

 

मौके पर लक्ष्मण चौधरी, राजन पांडे, नवल किशोर दुबे, मुखराम चौधरी, रामप्रसाद चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, शंकर चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, रंजन भुईया, अखिलेश यादव, सुमन देवी, सोनिया देवी, धनेश्वरी देवी, संगीता देवी, प्रज्ञा चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट

Related Posts

गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने के विरोध में खिलाड़ी और स्थानीय लोग, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन

धनबाद। शहर के प्रमुख खेल मैदान गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने की संभावित तैयारी को लेकर स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों और होमगार्ड एसोसिएशन ने विरोध जताया है। इसी सिलसिले में रविवार…

धनबाद मेमको मोड़ चेक पोस्ट के पास दो दुकानों में चोरी, जूस मशीन, पंखा और बर्तन ले गए चोर

धनबाद। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेमको मोड़ चेक पोस्ट के समीप स्थित दो दुकानों में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने खेदू मिठाई दुकान और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *