अमित कुमार जायसवाल बने फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 29 मतों से दर्ज की जीत

पलामू/रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के लिए रविवार को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में चुनाव कराया गया। चुनाव में पलामू के छतरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। अमित कुमार जायसवाल को कुल 59 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय शंकर दुबे को 30 मत प्राप्त हुए। इस तरह अमित जायसवाल ने 29 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

 

Sponsored Advertisement

अमित कुमार जायसवाल की जीत की खबर सामने आते ही छतरपुर सहित पलामू क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि अमित के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने से पलामू के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को अब राज्य स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।

 

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अमित कुमार जायसवाल के सामने व्यापारियों और उद्यमियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार तथा संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, कारोबारियों के हितों की आवाज उठाने और व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की उम्मीद है।

 

स्थानीय लोगों और व्यापारिक वर्ग ने भी उनकी जीत को पलामू के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अमित जायसवाल के अनुभव और सक्रियता का लाभ क्षेत्र के व्यापारियों को मिलेगा। उनकी जीत से पलामू की व्यापारिक आवाज को चैंबर के राज्यस्तरीय मंच पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट

Related Posts

कोसी-बलान-करेह के तांडव से दहशत में भटगांव बहवा टोला, कटाव स्थल पर पहुंचे विधायक राज कुमार राय; अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/बिथान। बिथान प्रखंड के सलहा चंदन पंचायत अंतर्गत भटगांव बहवा टोला में कोसी, बलान और करेह नदी के संगम से हो रहे भीषण कटाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी…

वार्ड पार्षद ने फौजी पर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का लगाया आरोप, जवान ने कहा- आरोप बेबुनियाद

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के टाउन थाना क्षेत्र में नगर परिषद की वार्ड संख्या-12 की पार्षद नगमा खातून और फौजी फैयाज खान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *