अमित कुमार जायसवाल बने फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 29 मतों से दर्ज की जीत

पलामू/रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के लिए रविवार को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में चुनाव कराया गया। चुनाव में पलामू के छतरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। अमित कुमार जायसवाल को कुल 59 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय शंकर दुबे को 30 मत प्राप्त हुए। इस तरह अमित जायसवाल ने 29 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

 

Sponsored Advertisement

अमित कुमार जायसवाल की जीत की खबर सामने आते ही छतरपुर सहित पलामू क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि अमित के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने से पलामू के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को अब राज्य स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।

 

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अमित कुमार जायसवाल के सामने व्यापारियों और उद्यमियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार तथा संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, कारोबारियों के हितों की आवाज उठाने और व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की उम्मीद है।

 

स्थानीय लोगों और व्यापारिक वर्ग ने भी उनकी जीत को पलामू के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। चुनाव परिणाम के बाद समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अमित जायसवाल के अनुभव और सक्रियता का लाभ क्षेत्र के व्यापारियों को मिलेगा। उनकी जीत से पलामू की व्यापारिक आवाज को चैंबर के राज्यस्तरीय मंच पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट

Related Posts

पलामू के सभी थानों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों और स्कूली बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री के एकता परेड का लाइव प्रसारण

राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026 को पलामू जिले के सभी थाना परिसरों में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों…

तीसरी बार अभिमन्यु पटेल को मिली छात्र जदयू मधेपुरा जिलाध्यक्ष की कमान, समर्थकों में खुशी

छात्र जनता दल (यूनाइटेड) के संगठन में अभिमन्यु पटेल पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। उन्हें लगातार तीसरी बार छात्र जदयू मधेपुरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *