एमएलसी चुनाव में एनडीए को पटकनी देने की तैयारी, प्रशांत किशोर की टीम में जा सकते हैं रजनीश रंजन

भागलपुर। आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खासकर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। जन सुराज ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी बीच रजनीश रंजन के प्रशांत किशोर की टीम में शामिल होने की चर्चा ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

 

Sponsored Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, रजनीश रंजन जल्द ही जन सुराज के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, उनके जन सुराज में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में उनके अगले राजनीतिक कदम पर राजनीतिक जानकारों और समर्थकों की नजर बनी हुई है।

 

बताया जा रहा है कि अगर रजनीश रंजन जन सुराज का हिस्सा बनते हैं तो कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। जन सुराज की कोशिश इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को कड़ी चुनौती देने की है। पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने में जुटी है।

 

वहीं, प्रशांत किशोर भी विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों में चुनावी तैयारियों, संभावित प्रत्याशियों और चुनावी रणनीति को लेकर मंथन किया जा रहा है। जन सुराज पहले ही आगामी एमएलसी चुनाव में सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुका है।

 

पार्टी नेतृत्व की ओर से अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में संगठन की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।

 

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि रजनीश रंजन जन सुराज के साथ जुड़ते हैं या नहीं। यदि ऐसा होता है तो इसका कोसी स्नातक सीट के चुनावी समीकरण पर कितना असर पड़ेगा, यह चुनाव के दौरान ही स्पष्ट होगा। फिलहाल रजनीश रंजन के संभावित राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related Posts

बाढ़ प्रभावित राघोपुर पहुंचे पप्पू यादव, सरकार की राहत व्यवस्था पर उठाए सवाल; पीड़ितों को दी आर्थिक मदद

भागलपुर। जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पहुंचे। उन्होंने वार्ड नंबर 8 और 9…

गोड्डा से काम की तलाश में भागलपुर पहुंची महिला की दो बेटियां गायब, किराए का कमरा दिलाने के बहाने ले गई महिला

भागलपुर। झारखंड के गोड्डा जिले से काम की तलाश में अपनी तीन बच्चियों के साथ भागलपुर पहुंची एक महिला के सामने उस समय बड़ी परेशानी खड़ी हो गई, जब उसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *