जामताड़ा में साइबर ठग गिरफ्तार, SBI क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर करता था ठगी

साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा जिले में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। उसके पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को साइबर ठगी से जुड़े आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता और पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो शामिल थे।

 

विशेष टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सकलपुर से बरमुण्डी जाने वाले रास्ते में भेलवाटांड़ गांव स्थित पोखर के पास ट्रांसफार्मर पोल के नजदीक बांस की झाड़ी में घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महताब अंसारी, उम्र 27 वर्ष, निवासी बरमुण्डी, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने साइबर ठगी के तरीके का खुलासा किया। वह लोगों को फोन कर खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड से संबंधित कर्मचारी बताता था। आरोपी लोगों से कहता था कि उनका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है या कार्ड को बंद कर नया कार्ड जारी किया जाएगा। इसी बहाने वह लोगों को अपने झांसे में लेता था।

 

इसके बाद आरोपी पीड़ितों के मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवाता था। फाइल के जरिए क्रेडिट कार्ड और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर वह पीड़ितों के खाते से रुपये निकाल लेता था। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का साइबर ठगी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था।

 

मामले में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 55/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच कर आरोपी के अन्य संभावित सहयोगियों और साइबर ठगी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

संतोष कुमार, जामताड़ा।

 

Related Posts

चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे संदिग्ध, बुजुर्ग महिला को नशीला पाउडर खिलाकर 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार

बोकारो। चास थाना क्षेत्र की शिव शक्ति कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और सामान लूटने का मामला सामने आया…

ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी नवविवाहिता, 10 घंटे तक इंतजार; बोलीं- “यहीं रहूंगी”

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया शहर की शिवपुर कॉलोनी, वार्ड नंबर 13 में रविवार को एक नवविवाहिता अपने ही ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *