सहरसा में LJP रामविलास की बैठक, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान पर जोर

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सहरसा के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने की। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

Sponsored Advertisement

विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिलेभर के सभी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी आपस में मिलकर अपनी-अपनी समस्याओं और संगठन से जुड़ी आवश्यकताओं को सामने रखें, ताकि उनका समाधान मिलकर निकाला जा सके।

 

उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता की बात किसी स्तर पर नहीं सुनी जाती है या उसे किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो संगठन के स्तर पर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के विचारों और नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करने की अपील की गई।

 

बैठक में सहरसा जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। जिला अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ पार्टी के लिए काम करने की अपील की।

 

पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बल पर पार्टी सहरसा जिले में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकेगी।

Related Posts

भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, शहर के मोहल्लों और TMBU परिसर में घुसा बाढ़ का पानी

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। गंगा का पानी अब ग्रामीण इलाकों से निकलकर धीरे-धीरे शहरी क्षेत्र के निचले मोहल्लों तक…

रोहतास में राखी से पहले दर्दनाक हादसा: नाले के पाइप में फंसा ढाई साल का मासूम, मौत

राखी के त्योहार से ठीक पहले रोहतास के डालमियानगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मनेरी बीघा में ढाई साल का मासूम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *