खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ: सहरसा में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ और ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को देशभर के 1,500 से अधिक स्थानों पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और खेल केंद्रों में लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के उभरते एथलीटों और युवाओं से सीधे संवाद कर उनके विचार, सुझाव और नए विचारों को सामने लाना तथा भारत के खेल इकोसिस्टम को और मजबूत करना रहा।

 

Sponsored Advertisement

इस कार्यक्रम के लिए सहरसा के रमेश झा महिला कॉलेज का भी चयन किया गया था। कॉलेज परिसर में छात्राओं और युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम को देखा और खेल को लेकर उनके विचारों को सुना।

 

कॉलेज की प्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का इस कार्यक्रम के लिए चयन होना गर्व की बात है। आज का कार्यक्रम प्रतिभाओं को निखारने, युवाओं को जागरूक करने और उन्हें खेल से जोड़ने की शुरुआत है। खेल से केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है।

 

कार्यक्रम में बिहार के पूर्व खेल मंत्री डॉ. आलोक रंजन झा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है तो उसके जीवन में खेल का होना जरूरी है।

 

वहीं, कोसी क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रोशन सिंह धोनी ने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री का यह संवाद कार्यक्रम लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल से जोड़कर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रखा जा सकता है। खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ नशामुक्ति की दिशा में भी महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।

 

कार्यक्रम में युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और देश के खेल भविष्य को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

Related Posts

बेटे की राह तकते-तकते पथरा गईं मां-बाप की आंखें, अहमदाबाद से भागलपुर लौटते वक्त युवक लापता, फैक्टरी के मुंशी पर संदेह

जिस बेटे के सहारे परिवार की उम्मीदें टिकी थीं, आज उसी की तलाश में मां-बाप दर-दर भटक रहे हैं। हर स्टेशन पर पहुंचते ही उनकी नजरें अपने लाल को खोजने…

जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा का सहरसा में आक्रोश मार्च, कांग्रेस के खिलाफ दर्ज कराएगी विरोध

सहरसा मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. आंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े जेएनयू प्रकरण में महिला विद्यार्थियों के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी, सहरसा की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *