नेपाल में भूस्खलन के बाद कोसी नदी का बढ़ा दबाव, नारायणपुर में तेज कटाव से दहशत

सहरसा जिले में कोसी नदी के कटाव ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नेपाल में हुए भूस्खलन के बाद कोसी नदी में पानी का दबाव बढ़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि फिलहाल किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है, लेकिन नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र में नदी का कटाव लगातार जारी है। खास बात यह है कि जलस्तर कम होने के बावजूद कटाव की रफ्तार तेज बनी हुई है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में दहशत का माहौल है।

नवहट्टा प्रखंड के सत्तौर पंचायत स्थित नारायणपुर गांव में कोसी नदी धीरे-धीरे गांव की जमीन को अपने आगोश में ले रही है। लगातार हो रहे कटाव की वजह से कई घरों के साथ-साथ घरों के बाहर बनाए गए शौचालय भी नदी में समा रहे हैं। इससे ग्रामीणों के सामने अपने घर, जमीन और परिवार की सुरक्षा को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि कटाव इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में गांव के कई और घर इसकी चपेट में आ सकते हैं। लोगों को आशंका है कि अगर समय रहते कटावरोधी कार्य शुरू नहीं किए गए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

कटाव को लेकर ग्रामीणों में लगातार भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नदी का रुख तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है और प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से कटावरोधी कार्य में तेजी लाने की मांग की है। साथ ही प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, सुरक्षित स्थान और जरूरी सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।

अब देखना होगा कि नारायणपुर गांव में लगातार जारी कोसी नदी के कटाव को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं और ग्रामीणों को इस संकट से कब तक राहत मिलती है।

Related Posts

भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, शहर के मोहल्लों और TMBU परिसर में घुसा बाढ़ का पानी

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। गंगा का पानी अब ग्रामीण इलाकों से निकलकर धीरे-धीरे शहरी क्षेत्र के निचले मोहल्लों तक…

रोहतास में राखी से पहले दर्दनाक हादसा: नाले के पाइप में फंसा ढाई साल का मासूम, मौत

राखी के त्योहार से ठीक पहले रोहतास के डालमियानगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मनेरी बीघा में ढाई साल का मासूम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *