धनबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, पांच साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला

धनबाद शहर के जगजीवन नगर न्यू कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। यहां कुत्तों के झुंड ने पांच साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
यह सीसीटीवी फुटेज धनबाद के जगजीवन नगर न्यू कॉलोनी का बताया जा रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर कई आवारा कुत्ते मौजूद हैं। इसी दौरान पांच साल की बच्ची वहां से गुजरती नजर आती है। अचानक कुत्तों का झुंड बच्ची की तरफ बढ़ता है और उस पर हमला कर देता है।

कुत्तों के अचानक हमले से बच्ची घबरा जाती है और खुद को बचाने की कोशिश करती दिखाई देती है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके कारण बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Sponsored Advertisement

लोगों का आरोप है कि आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कई बार चिंता जताई गई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बच्ची पर हुए हमले के बाद लोगों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से इलाके में आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल अभियान चलाने की मांग की है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में नियमित निगरानी और जरूरी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।


अब देखने वाली बात होगी कि मासूम बच्ची पर हुए इस हमले के बाद धनबाद नगर निगम और प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द कार्रवाई होगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related Posts

आवारा कुत्तों का आतंक: 5 साल की मासूम पर 10-15 कुत्तों ने किया हमला, नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल

आवारा कुत्तों का आतंक: 5 साल की मासूम पर 10-15 कुत्तों ने किया हमला, नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल

राम मंदिर चंदा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, MMDR बिल के विरोध में कांग्रेस का धरना

राम मंदिर चंदा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग, MMDR बिल के विरोध में कांग्रेस का धरना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *