रेमकी के कचरा वाहन की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन


धनबाद में नगर निगम के अंतर्गत कचरा उठाव का काम करने वाली रेमकी कंपनी के वाहन की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने नगर निगम के मुख्य द्वार के बाहर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुआवजे के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही धनबाद सांसद ढुल्लू महतो मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।


बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व ठाकुर कूल्ही इलाके में रेमकी कंपनी का कचरा उठाव वाहन आगे-पीछे किया जा रहा था। इसी दौरान एक युवक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।

Sponsored Advertisement

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं घटना से नाराज परिजन सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर निगम के मुख्य द्वार के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और हादसे के लिए जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

मामले की सूचना मिलने के बाद धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। इसके बाद सांसद की मौजूदगी में रेमकी कंपनी के अधिकारियों और परिजनों के बीच मुआवजे को लेकर बातचीत शुरू हुई।

फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सभी की नजर अब इस बात पर टिकी है कि कंपनी और परिजनों के बीच वार्ता के बाद मुआवजे को लेकर क्या सहमति बनती है। प्रदर्शन कर रहे परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उचित मुआवजे के साथ जिम्मेदार पक्ष पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


फिलहाल रेमकी कंपनी के अधिकारियों और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता जारी है। अब देखना होगा कि इस वार्ता के बाद क्या समाधान निकलता है।

Related Posts

धनबाद कोर्ट परिसर में कुणाल साव को पकड़ने पहुंची SIT, अधिवक्ताओं और RPF सब-इंस्पेक्टर के बीच मारपीट से मचा हड़कंप

झारखंड के धनबाद कोर्ट परिसर में सोमवार को आरोपी कुणाल साव को हिरासत में लेने पहुंची आरपीएफ की विशेष टीम और अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते…

धनबाद के हीरापुर में ‘श्याम कारीगरी’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे गिफ्ट और हैंडीक्राफ्ट के आकर्षक सामान

**धनबाद।** शहर के हीरापुर पार्क मार्केट में सोमवार को गिफ्ट और हैंडीक्राफ्ट के सामान की नई रेंज के साथ ‘श्याम कारीगरी’ प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *