सहरसा में स्कूल के सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे, अतिक्रमण हटाने और बाउंड्री वॉल की मांग पर सड़क जाम

सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित बलुआहा बाजार में मध्य विद्यालय पसतवार के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे बलुआहा बाजार में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।

 

Sponsored Advertisement

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर और आसपास की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। इसके साथ ही स्कूल की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण, छात्र-छात्राओं के लिए नए शौचालय और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

 

छात्रों ने विद्यालय परिसर और आसपास स्मैक सहित अन्य घातक नशीले पदार्थों की कथित बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना था कि स्कूल के आसपास नशे का कारोबार होने से विद्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और महिषी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यालय भवन पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाया और छात्र-छात्राओं को समझाकर सड़क से हटाने तथा उन्हें विद्यालय वापस भेजने का प्रयास किया।

 

हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि केवल विद्यालय भवन से अतिक्रमण हटाना पर्याप्त नहीं है। विद्यालय की पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने और पेयजल समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद ही समस्या का स्थायी समाधान होगा।

 

छात्रों के प्रदर्शन के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। अब देखना होगा कि प्रशासन विद्यार्थियों की मांगों पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है और विद्यालय की समस्याओं का स्थायी समाधान कब तक हो पाता है।

 

 

Related Posts

रोज वैली पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित, अभिभावक बैठक में बच्चों की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य पर हुई चर्चा

**पलामू, झारखंड।** पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत तुकबेरा स्थित रोज वैली पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम जानने के लिए बड़ी संख्या…

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *