रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात, 27 अगस्त से 28 अगस्त तक BSRTC बसों में फ्री सफर

पटना: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिहार सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम यानी बीएसआरटीसी की बसों में महिलाएं बिना टिकट के निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य बहनों को बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने भाइयों तक पहुंचने और राखी का त्योहार मनाने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है।

परिवहन सचिव राजकुमार के अनुसार, निगम की करीब 1075 बसों में 27 अगस्त, गुरुवार की सुबह 6 बजे से 28 अगस्त, शुक्रवार की रात 10 बजे तक महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह व्यवस्था बीएसआरटीसी की सभी श्रेणियों की बसों में लागू होगी। इसमें एसी, नॉन-एसी, डीलक्स, पीएम ई-बस और पीपीपी मोड पर संचालित बसें भी शामिल हैं।

Sponsored Advertisement

इस संबंध में सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। निगम के अनुसार, फिलहाल एक हजार से ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों से रोजाना एक लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या करीब आधी है।

परिवहन विभाग महिलाओं की सुरक्षा और आरामदायक यात्रा को लेकर पिंक बस सेवा भी चला रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं इस सेवा का लाभ उठा रही हैं।

परिवहन सचिव ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा हर साल की तरह इस बार भी दी जा रही है। इसका लाभ महिलाएं भाइयों को राखी बांधने के साथ-साथ ऑफिस, कोचिंग, बाजार, अंतरजिला और अंतरराज्यीय यात्रा के लिए भी उठा सकेंगी।

बता दें कि 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 बजे से 1:05 बजे तक रहेगा।

Related Posts

उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में मेधावी विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति, प्रगतिशील किसानों का भी हुआ सम्मान

सहरसा कहरा प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में बायोस्टड इंडिया लिमिटेड की ओर से “पढ़ाई में सहारा, कर्तव्य हमारा” अभियान के तहत बायोजाईम प्रगति छात्रवृत्ति सह किसान सम्मान…

सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर गंगा, नमामि गंगे घाट भी जलमग्न

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा का पानी खतरे के निशान से करीब डेढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *