नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री मामले में पांच गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद


मोतिहारी में नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नवजात के माता-पिता, बच्चा खरीदने वाली महिला, कथित बिचौलिया और एक आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। पुलिस ने नवजात को सकुशल बरामद करने के साथ कथित खरीद-बिक्री में इस्तेमाल किए गए एक लाख 50 हजार रुपये भी जब्त किए हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद साहनी, उनकी पत्नी हिंदू देवी, तान्या खातून उर्फ कुरैशा खातून, आशा कार्यकर्ता शोभा सिंह और चिंता देवी के रूप में हुई है।

Sponsored Advertisement

पुलिस की जांच में सामने आया है कि नवजात के माता-पिता प्रमोद साहनी और हिंदू देवी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कोबरा पकड़िया टोला के रहने वाले हैं। वहीं, तान्या खातून उर्फ कुरैशा खातून नगर थाना क्षेत्र के बलुआ गोपालपुर की निवासी बताई गई है।

इसके अलावा आशा कार्यकर्ता शोभा सिंह घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा की रहने वाली हैं, जबकि चिंता देवी लाइन बसवरिया की निवासी बताई गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात की कथित खरीद-बिक्री की पूरी प्रक्रिया कैसे हुई और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही बरामद किए गए एक लाख 50 हजार रुपये को लेकर भी जांच की जा रही है।

फिलहाल, बरामद नवजात शिशु को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका सामने आने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Related Posts

चांदी बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्त की गईं दर्जनों दुकानें

चांदी बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्त की गईं दर्जनों दुकानें

नालंदा में बंद घर में चोरी, बड़ी पहाड़ी के कौशल्या निवास को चोरों ने बनाया निशाना

नालंदा में बंद घर में चोरी, बड़ी पहाड़ी के कौशल्या निवास को चोरों ने बनाया निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *