गोरखपुर रेलखंड पर काम से कई ट्रेनों के रूट बदले, कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

सहरसा समेत कोसी-सीमांचल से दिल्ली, पंजाब और उत्तर भारत की ओर रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 29 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 2 और 3 सितंबर को अपने नियमित छपरा-गोरखपुर-सीतापुर-रोजा मार्ग के बजाय छपरा, वाराणसी, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, लखनऊ और रोजा होकर चलेगी। इस दौरान सीवान, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल और सीतापुर में ट्रेन का ठहराव नहीं होगा।

Sponsored Advertisement

वहीं कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस 1 और 2 सितंबर को छपरा, औंड़िहार, जौनपुर, अयोध्या कैंट और बाराबंकी होकर चलेगी। इस ट्रेन का सीवान, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा में परिचालन नहीं होगा।

कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 3 सितंबर को निर्धारित समय से 75 मिनट की देरी से कटिहार से रवाना होगी। इसके अलावा कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस को 31 अगस्त को 45 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

रेलखंड पर चल रहे कार्य का असर बिहार संपर्क क्रांति, शहीद एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, क्लोन स्पेशल, अवध एक्सप्रेस और सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ेगा।

ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस के माध्यम से अपनी ट्रेन के रूट और समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Related Posts

नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री मामले में पांच गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री मामले में पांच गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

पासपोर्ट वेरिफिकेशन में रिश्वत मांगने का आरोप, भोरे थाने के एसआई निलंबित

पासपोर्ट वेरिफिकेशन में रिश्वत मांगने का आरोप, भोरे थाने के एसआई निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *