पासपोर्ट वेरिफिकेशन में रिश्वत मांगने का आरोप, भोरे थाने के एसआई निलंबित


गोपालगंज में पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर कथित तौर पर अवैध वसूली और मनमानी करना भोरे थाना के अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार को भारी पड़ गया। रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से रिश्वत मांगने और इनकार करने पर कथित तौर पर प्रतिकूल रिपोर्ट देने के मामले में एसपी विनय तिवारी ने कार्रवाई करते हुए एसआई संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


पूरा मामला भोरे थाना क्षेत्र के दुबे जीगना गांव का है। यहां रहने वाले रिटायर होमगार्ड जवान बिकाऊ राम के बेटे सुजय कुमार ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था। सुजय कुमार का आरोप है कि पुराने मामले में कोर्ट का फैसला आने के बावजूद पासपोर्ट वेरिफिकेशन क्लियर करने के नाम पर अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने उन्हें थाने बुलाया और रुपये की मांग की।

Sponsored Advertisement

सुजय के मुताबिक, जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो उनके पासपोर्ट वेरिफिकेशन में केस पेंडिंग होने की रिपोर्ट लगाकर उसे सबमिट कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत गोपालगंज एसपी विनय तिवारी से की।

बताया जा रहा है कि सुजय कुमार ने 17 अगस्त को एसपी से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद एसआई संदीप कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

हालांकि, निलंबित एसआई संदीप कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि पीड़ित के खिलाफ दर्ज मामले के आधार पर नियमानुसार रिपोर्ट दोपहर 12 बजे ही सबमिट कर दी गई थी, जबकि सुजय कुमार दोपहर करीब डेढ़ बजे थाने पहुंचे थे।

फिलहाल, एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है।

Related Posts

भागलपुर शिक्षा विभाग में 98.12 लाख के गबन का आरोप, DPO स्थापना समेत दो जेल गए; फर्जी शिक्षिका के नाम पर वेतन भुगतान, DEO चंदन कुमार समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज

भागलपुर बिहार के भागलपुर जिला शिक्षा विभाग में 98.12 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में डीपीओ स्थापना…

भागलपुर के पीरपैंती में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच लोग घायल, दो भागलपुर रेफर

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रिफातपुर बासा के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाराहाट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *