समस्तीपुर में मंगलसूत्र छिनतई कांड का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार; लूटा गया मंगलसूत्र और अपाचे बाइक बरामद


समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के भूंहा में हुई मंगलसूत्र छिनतई की घटना का पुलिस ने महज 10 दिनों के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया करीब 7 ग्राम सोने का मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक बरामद की गई है। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


दरअसल, 14 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे भूंहा इलाके में प्रियंका कुमारी अपने पति श्रवण ठाकुर के साथ थीं। इसी दौरान काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनके गले से करीब 7 ग्राम सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता के बयान पर रोसड़ा थाना में कांड संख्या 339/26 दर्ज किया गया।

Sponsored Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ रोसड़ा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी बादल कुमार, पिता विनोद महतो और लालपुर चौक निवासी संजीव कुमार, पिता गोलो पासवान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर महिला से छीना गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले से ही छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ रोसड़ा थाना में छिनतई के तीन अन्य मामले भी दर्ज हैं।फिलहाल, पुलिस घटना में शामिल तीसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार समेत पुलिस टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Related Posts

भागलपुर शिक्षा विभाग में 98.12 लाख के गबन का आरोप, DPO स्थापना समेत दो जेल गए; फर्जी शिक्षिका के नाम पर वेतन भुगतान, DEO चंदन कुमार समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज

भागलपुर बिहार के भागलपुर जिला शिक्षा विभाग में 98.12 लाख रुपये के कथित गबन का मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में डीपीओ स्थापना…

भागलपुर के पीरपैंती में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पांच लोग घायल, दो भागलपुर रेफर

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रिफातपुर बासा के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाराहाट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *