होटल में युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन युवक, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा में शनिवार शाम पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर कांग्रेस के ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन युवकों को युवतियों के साथ पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान होटल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले में होटल मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शनिवार शाम करीब 4 बजे मनोहर थाना रोड पर उपजेल के सामने स्थित होटल राज पैलेस में की गई। चांचौड़ा थाना प्रभारी दिलीप कुमार राजौरिया को मुखबिर से होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी।

 

पुलिस का दावा है कि छापेमारी के दौरान अलग-अलग कमरों से तीन युवकों को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पकड़े गए युवकों की पहचान राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी और कांग्रेस के ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी, बीनागंज निवासी इंद्र सिंह मेहर और गुना की भगत सिंह कॉलोनी निवासी उमाकांत के रूप में बताई गई है।

 

पुलिस के मुताबिक, दबिश के दौरान होटल में अचानक अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि पकड़े गए युवक और युवतियों ने हंगामा किया और पुलिस के सामने रौब दिखाने की कोशिश भी की। हालांकि पुलिस टीम ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के दौरान मौजूद तीनों युवतियों ने मामले में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने होटल मैनेजर हर्ष पुत्र घनश्याम राजपूत, निवासी छान चांचौड़ा समेत चारों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की धारा में मामला दर्ज किया।

 

पुलिस ने सभी चार आरोपियों को तहसीलदार न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि होटल में मिली गतिविधियों और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Posts

गृह प्रवेश भोज बना आफत, 400 से अधिक ग्रामीण बीमार; गांव में स्वास्थ्य विभाग का कैंप

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सरईडीह पंचायत के खरडीहा-जमुआ गांव में गृह प्रवेश का भोज ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया। सहायक शिक्षक विमलेश यादव…

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए सड़क पर दौड़े सीतामढ़ी के DM तनय सुल्तानिया, मुस्तैदी देख हैरान रह गए लोग!

सीतामढ़ी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को एक निजी शादी समारोह में शामिल होने सीतामढ़ी पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *