गोपालगंज में बड़ा बवाल: जज का वाहन रोकने वाले 5 गिरफ्तार, तीन महिलाओं समेत सभी शिकंजे में

बिहार के गोपालगंज जिले में व्यवहार न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास न्यायिक पदाधिकारी का वाहन रोककर हंगामा करने और सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय अपने वाहन से मेन रोड होते हुए व्यवहार न्यायालय के प्रवेश मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनके वाहन को बीच सड़क पर रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

 

आरोप है कि इस दौरान सड़क पर यातायात बाधित हुआ और मौके पर विधि-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। पुलिस के मुताबिक, वाहन रोकने के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार भी किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी।

 

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोनपुरा निवासी इसरार अहमद खान के पुत्र सद्दाम खान और इश्तेखार अहमद खान सहित तीन महिलाएं शामिल हैं।

 

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। न्यायालय परिसर के पास हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Related Posts

गृह प्रवेश भोज बना आफत, 400 से अधिक ग्रामीण बीमार; गांव में स्वास्थ्य विभाग का कैंप

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सरईडीह पंचायत के खरडीहा-जमुआ गांव में गृह प्रवेश का भोज ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया। सहायक शिक्षक विमलेश यादव…

रंगों, सुरों और नाट्य प्रस्तुतियों से सजेगी सिल्क सिटी, 24 दिसंबर से रंग महोत्सव का आगाज

सिल्क सिटी भागलपुर में एक बार फिर कला, संस्कृति और रंगमंच का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 13वें भागलपुर रंग महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *