होटल में युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन युवक, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा में शनिवार शाम पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर कांग्रेस के ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष समेत तीन युवकों को युवतियों के साथ पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान होटल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले में होटल मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शनिवार शाम करीब 4 बजे मनोहर थाना रोड पर उपजेल के सामने स्थित होटल राज पैलेस में की गई। चांचौड़ा थाना प्रभारी दिलीप कुमार राजौरिया को मुखबिर से होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी।

 

पुलिस का दावा है कि छापेमारी के दौरान अलग-अलग कमरों से तीन युवकों को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पकड़े गए युवकों की पहचान राजगढ़ जिले के ब्यावरा निवासी और कांग्रेस के ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी, बीनागंज निवासी इंद्र सिंह मेहर और गुना की भगत सिंह कॉलोनी निवासी उमाकांत के रूप में बताई गई है।

 

पुलिस के मुताबिक, दबिश के दौरान होटल में अचानक अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि पकड़े गए युवक और युवतियों ने हंगामा किया और पुलिस के सामने रौब दिखाने की कोशिश भी की। हालांकि पुलिस टीम ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के दौरान मौजूद तीनों युवतियों ने मामले में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने होटल मैनेजर हर्ष पुत्र घनश्याम राजपूत, निवासी छान चांचौड़ा समेत चारों आरोपियों के खिलाफ शांति भंग करने की धारा में मामला दर्ज किया।

 

पुलिस ने सभी चार आरोपियों को तहसीलदार न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि होटल में मिली गतिविधियों और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Posts

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार में शोक की लहर

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। चिकित्सकों डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्ज्वल राय की ओर से…

पलामू में शौच के लिए घर से निकले अधेड़ लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना

पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय जर्नादन चौधरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। कुटमू पंचायत अंतर्गत बन्दला टोला पोखरापर निवासी जर्नादन चौधरी 5…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *