सहरसा में लापता छह वर्षीय बच्चे का जंगल-झाड़ी में मिला, गांव में मचा कोहराम

सोनवर्षाराज (सहरसा)। खजुराहा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शुक्रवार शाम से लापता छह वर्षीय बच्चे का शव गांव के पास जंगल-झाड़ी से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्चे की पहचान खजुराहा गांव के वार्ड नंबर-5 निवासी मन्ना मुखिया के छह वर्षीय पुत्र पियूष कुमार के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि पियूष शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से लापता था। वह दो भाइयों में छोटा था। बच्चे के अचानक गायब होने के बाद परिजन काफी परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने गांव के अलावा आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर देर शाम तक बच्चे को खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

 

शनिवार सुबह गांव के कुछ लोगों की नजर जंगल-झाड़ी में पड़े एक बच्चे के शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान पियूष कुमार के रूप में होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षाराज थाना अध्यक्ष नागमणि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

परिजनों ने बच्चे की मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

छह वर्षीय पियूष की मौत की खबर से खजुराहा गांव में मातम पसरा हुआ है। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

 

Related Posts

महज 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर उकेरी नाना पाटेकर की तस्वीर, मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि

महज 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर उकेरी नाना पाटेकर की तस्वीर, मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि

साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा!

साउथ की फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा तक, अब नए अवतार में दिखेंगी मधु शर्मा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *